अमृतपाल सिंह की ब्रेजा गाड़ी
Amritpal Singh: पुलिस द्वारा लाख दबिश देने के बाद भी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त सो कोसों दूर है. उसके ठिकानों पर लगातार छापा मार रही पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर रखा है. वहीं अमृतपाल जिस गाड़ी से भागा था रविवार की रात पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.
ब्रेजा कार में भागा था अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह ने भागते समय जिस गाड़ी का उपयोग किया था वह ब्रेजा कार थी. इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है. वहीं उनका कहना था कि अमृतपाल सिंह को भगाने में चार लोगों ने मदद की. इन मददगारों पर भी आर्म्सएक्ट लगा दिया गया है. वहीं अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया है.
गया था गुरुद्वारे, बदले थे कपड़े
अमृतपाल सिंह के भागने से जुड़ी एक बात यह भी सामने आई है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद जालंधर जिले के नंगल अंबियन गांव में स्थिक एक गुरुद्वारे में भी गया था. वहीं उसने अपने कपड़े भी बदले थे. यह बात अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने के आरोप में पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में पता चली.
बाइक से भागते अमृतपाल की तस्वीरें हुईं वायरल
अमृतपाल सिंह को लेकर एक बात यह भी सामने आई है कि वह शाहकोट में अपने कपड़े बदलकर भागा था. वहीं नंगल अंबियन गांव के गुरुद्वारे में भोजन भी किया था. भागने के दौरान की अमृतपाल की एक तस्वीर में दिख रहा है कि वह बाइक से भाग रहा है.
इसे भी पढ़ें: Amritpal Singh: 80,000 सुरक्षाकर्मी थे, फिर अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया? पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार
अमृतपाल मामले में हाईकोर्ट हुआ सख्त
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Hariyana High Court) ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के फरार होने पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. उच्च न्यायालय ने इस मामले में पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. इस बीच कोर्ट ने इसके लिए इंटेलिजेंस एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया. कोर्ट ने कहा कि अमृतपाल का फरार होना इंटिलेसिजेंस की बड़ी नाकामी है. हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से यह सवाल किया है कि राज्य के 80 हजार पुलिसकर्मी उस दौरान क्या कर रहे थे.
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…
Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…
मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…
IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…