देश

ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी का 101 वर्ष की उम्र में निधन, अहमदाबाद के जॉइडिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी मां रतनमोहिनी का 101 वर्ष की उम्र में सोमवार की रात को निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के जॉइडिस अस्पताल में रात करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली. दादी मां रतनमोहिनी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं.

10 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

उनका पार्थिव शरीर राजस्थान के आबू रोड में स्थित ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में रखा जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. 10 अप्रैल की सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ब्रह्माकुमारीज के आधिकारिक फेसुबक अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की गई है.

जॉइडिस अस्पताल में हुआ निधन

फेसबुक पर किए गए पोस्ट में कहा गया, ” योग-तपस्या-साधना की साक्षात् प्रतिमूर्ति दादी मां का जीवन लाखों लोगों के लिए सदा प्रेरित करता रहेगा. अहमदाबाद के जॉइडिस अस्पताल में (सोमवार) रात्रि 1.20 बजे अंतिम सांस ली. उनके पार्थिक शरीर को मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है, जहां सुबह से ही श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की कतार लगी है. 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IFFI के प्लेटफॉर्म पर ब्रह्माकुमारीज़ की एनिमेटेड फिल्म ‘द लाइट’ ए जर्नी विदइन की हुई स्क्रीनिंग

पोस्ट में आगे कहा गया, आप मात्र 13 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारीज से जुड़ीं और पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया. वर्ष 2006 में आपके नेतृत्व में युवा पदयात्रा निकाली गई, जिसका लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया था. 20 फरवरी 2014 को गुलबर्गा विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रोफेसर ईटी पुट्टैया और रजिस्ट्रार प्रोफेसर चंद्रकांत यतनूर द्वारा राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago