देश

UP Police: दारोगा की गुंडागर्दी! थाने में दलित युवक को बुरी तरह पीटा

UP Police: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ा मामला सामने आ रहा है. यहां एक दारोगा पर दलित युवक को पीटने का आरोप लगा है और इसी के बाद दारोगा पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि थाने में पहले दलित युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर उसे पीटा गया.

मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सोरांव थाने की है. यहां पर दारोगा सुनील कुमार पर दलित युवक को पीटने का आरोप लगा है. इस पूरे मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेंद्र परिहार ने मीडिया को जानकारी दी कि 19 सितंबर को रमा शंकर त्रिपाठी नाम के एक शख्स ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और इस पूरे मामले की जांच उप निरीक्षक (दारोगा) सुनील कुमार कर रहे थे. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेंद्र परिहार ने आगे बताया कि युवती की गुमशुदगी की जांच के दौरान जांच अधिकारी सुनील कुमार ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) निकलवाई और फिर मामले की पूछताछ के लिए धर्मेंद्र कुमार नाम के युवक को थाने में बुलाया. पिछले शनिवार को अपराह्न 12 बजे युवक को बुलाया गया था और शाम 7:00 बजे उसे छोड़ दिया गया. इसी दौरान आरोप है कि दारोगा ने युवक को पीटा. हालांकि एसीपी ने बताया कि, अगले दिन यानी रविवार को धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की सूचना मिली और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरे मामले में युवक के परिजनों का आरोप है कि दारोगा ने युवक को थाने में पीटा है. इसीलिए उसकी हालत खराब हुई है.

ये भी पढ़ें– Politics: सपा नेता के दावे से हिला ‘इंडिया’ गठबंधन, विपक्षी दलों की सरकार बनी तो अखिलेश यादव बन सकते हैं प्रधानमंत्री

धर्मेंद्र के परिजनों ने उसकी मेडिकल जांच कराए जाने की मांग की है. साथ ही आरोपी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर चार घंटे तक चक्का जाम भी लगाया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन खत्म कर दिया गया और फिर सोमवार को दारोगा सुनाल कुमार के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया. एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सही पाए जाएंगे. उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

59 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago