देश

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन, देशभर से मिल रही बधाइयां, PM मोदी बोले- स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं

Manmohan Singh Birthday: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन है. इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बर्थ डे विश किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर ट्विटर पर लिखा कि, “पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी सेवा एवं योगदान को याद किया.

कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

मल्लिकार्जुन खड़ने ने ट्विटर पर लिखा कि, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. वह राजनीति में सादगी, गरिमा और शालीनता का दुर्लभ उदाहरण हैं. एक सच्चे राजनेता प्रधान मंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरे लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी. उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- कनाडा की एजेंसियों के नाक के नीचे खालिस्तानियों का ‘मानव तस्करी’ का खेल

पीएम का पद संभालने से पहले RBI के गवर्नर के तौर पर काम किया

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में पंजाब प्रांत के चकवाल जिले हुआ था. अब यह जिला पाकिस्तान में आता है. पूर्व पीएम ने प्रधानमंत्री का पद संभालने से पहले 3 सालों तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के तौर पर काम किया. इसके अलावा वह पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे. इस दौरान उनका देश की तरक्की के लिए बहुत बड़ा योगदान है. 1991 में आर्थिक उदारीकरण में उनका बहुत बड़ा हाथ था. उनकी ही वजह से देश में लाइसेंस राज समाप्त हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

14 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

37 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago