ब्लू टिक दिलाने के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी ई-मेल
यूपी साइबर पुलिस के पास कुछ इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं. पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. पुलिस ने बताया कि भेजे जा रहे ई-मेल में लिंक है. जिसे क्लिक करते ही यूजर का डाटा चोरी हो सकता है और वो साइबर फ्राड का शिकार हो सकते हैं.
ट्विटर की तरफ से ब्लूटिक के लिए शुल्क लेने की बात सामने आते ही साइबर जालसाजों ने ट्विटर अकाउंट वेरीफिकेशन करने नाम पर लोगों को फर्जी ई-मेल भेजने शुरू कर दिए हैं. भेजे जा रहे ई-मेल में लिंक है. जिसे क्लिक करते ही यूजर का डाटा चोरी हो सकता है और वो साइबर फ्राड का शिकार हो सकते हैं.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक यूजर्स से शुल्क लेने की बात कही है. एलन मस्क ने ट्वीट कर अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए आठ डॉलर लेने की घोषणा की है. इससे ट्विटर यूजर्स में खलबली मची हुई है.
कोई अपना ब्लू टिक बचाने के लिए तो कोई ब्लू टिक हटाने को लेकर गूगल पर सर्च कर रहा है. इसका फायदा अब साइबर जालसाज उठा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल लोगों को फर्जी ई-मेल भेजकर अकाउंट वेरीफिकेशन का झांसा दे रहे हैं. इनमें ब्लूटिक बचाने की जानकारी देने की बात कही जा रही है. भेजे जा रहे ई-मेल में तरह-तरह के लिंक हैं. अगर कोई यूजर्स ई-मेल में दिए गए लिंक को क्लिक करता है तो अपने डाटा से हाथ धो सकता है.
यूपी साइबर क्राइम के एसपी (SP) प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि साइबर क्रिमिनल ब्लूटिक बचाने की जानकारी देने के नाम पर लोगों के पास ईमेल कर रहे हैं और उसमें दिए गए लिंक को क्लिक करने के लिए कह रहे हैं. इस पर बिल्कुल भरोसा ना करें और लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करें.
साइबर जालसाज ट्विटर यूजर्स को फर्जी ई-मेल भेज रहे हैं. जिसमें यह बताया जा रहा है कि अपनी ब्लूटिक बचाने के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं. कई बार तो लोगों से कुछ पैसे लिए जा रहे हैं. दरअसल यह ई-मेल इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि यूजर्स को इन पर भरोसा हो जाए. इस तरह के फर्जी ईमेल में ट्विटर वार्निंग, गेट ब्लूटिक, बी वेरीफाइड जैसे नाम से भेजे जा रहे हैं.
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…