हरियाणा के हिसार जिले में रविवार शाम को एक प्रोफेसर और उनकी आठ वर्षीय बेटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में मृत पाए गए. मृतक की पहचान संदीप गोयल (35) के रूप में हुई है, जो हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत थे. गोयल और उनका परिवार विश्वविद्यालय परिसर में रह रहा था. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस बाद की आशंका जताई जा रही है कि वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी का गला काटकर हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
गला रेतने से हुई मौत
पुलिस ने कहा कि मृतकों के गले रेते हुए पाए गए और उनके शव संदीप गोयल के कार्यालय से बरामद किए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रोफेसर संदीप गोयल का अवसाद का इलाज चल रहा था. पुलिस ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट के बुलाया गया
हिसार के SSP राजेश मोहन ने कहा, “जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है. हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं- आस-पास के लोगों के साथ-साथ (मृतक के) परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. उनके सहकर्मियों के मुताबिक, उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था. हमें बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्रेशन था. सटीक चिकित्सीय स्थिति का पता लगाने के लिए हम उनके डॉक्टर से भी बात करेंगे.”
इसे भी पढ़ें: UP: संत कबीर नगर में सुहेलदेव पार्टी की महिला नेता की चाकू मारकर हत्या के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात
PM Modi On Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की…
Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में बीते 10 दिनों में उतार-चढ़ाव के…
Ram Lalla Tilakotsav: नेपाल के जनकपुर से 51 सदस्यीय तिलकहरू दल रामलला का तिलक चढ़ाने…
IMD ने 29 नवंबर 2026 को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ…
Smart Ration Card Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की…
US Visa Bulletin December 2026: अमेरिका ने दिसंबर 2026 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया…