देश

UP: संत कबीर नगर में सुहेलदेव पार्टी की महिला नेता की चाकू मारकर हत्या के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) की महिला सेल की राज्य महासचिव नंदिनी राजभर की रविवार को कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र स्थित पीड़ित के घर पर हुई. उन्होंने बताया कि उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे.

यह हो सकती है वजह

आईजी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि 30 वर्षीय नंदिनी राजभर की अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है. घटना दोपहर करीब तीन बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जांच की. वहीं मामले में आगे की जांच चल रही है. उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया, यह लगभग 10 दिन पहले बताए गए भूमि विवाद का मामला प्रतीत होता है. स्थानीय लोगों ने इस मामले में 3-4 लोगों का नाम लिया है, लेकिन हम अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं.”

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस बीच इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार, इलाके की एक महिला ने सबसे पहले शव देखा और इलाके के निवासियों को सतर्क किया. उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़िता का पति और सात साल का बेटा बाहर थे.

कुछ दिन पहले ससुर की हुई थी मौत

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. एक फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया. कथित तौर पर, एसबीएसपी नेता की हत्या उनके ससुर के रेलवे ट्रैक पर मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है. इसकी पुलिस जांच अभी भी चल रही है. एसबीएसपी नेता के मामा रामगोपाल राजभर ने कहा ने कहा, “नंदिनी राजभर की हत्या कर दी गई है. इससे पहले, 29 फरवरी को नंदिनी के ससुर की भी हत्या कर दी गई थी. हालांकि, इसे ‘आत्महत्या’ करार दिया गया था. नंदिनी अपने परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही थी” उन्होंने आरोप लगाया, “जमीन विवाद के कारण मेरी भतीजी की हत्या कर दी गई. उसने अपने ससुर की मौत का मामला उठाया और उसके बाद उसकी भी हत्या कर दी गई.”

इसे भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, देश को देंगे 112 सड़क परियोजनाओं की सौगात

संत कबीर नगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कहते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. एसपी ने कहा, “हम एसबीएसपी नेता की कथित हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है. हम इस पर आगे गौर कर रहे हैं.”

Rohit Rai

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

24 seconds ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

1 minute ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

20 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

59 minutes ago