Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिसार में प्रोफेसर और उनकी बेटी की यूनिवर्सिटी कैंपस में मिली लाश, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी मौत की गुत्थी

हिसार के SSP राजेश मोहन ने कहा, “जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है. हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं- आस-पास के लोगों के साथ-साथ (मृतक के) परिवार से भी पूछताछ की जा रही है.”

हरियाणा के हिसार जिले में रविवार शाम को एक प्रोफेसर और उनकी आठ वर्षीय बेटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में मृत पाए गए. मृतक की पहचान संदीप गोयल (35) के रूप में हुई है, जो हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत थे. गोयल और उनका परिवार विश्वविद्यालय परिसर में रह रहा था. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस बाद की आशंका जताई जा रही है कि वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी का गला काटकर हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गला रेतने से हुई मौत

पुलिस ने कहा कि मृतकों के गले रेते हुए पाए गए और उनके शव संदीप गोयल के कार्यालय से बरामद किए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रोफेसर संदीप गोयल का अवसाद का इलाज चल रहा था. पुलिस ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट के बुलाया गया

हिसार के SSP राजेश मोहन ने कहा, “जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है. हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं- आस-पास के लोगों के साथ-साथ (मृतक के) परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. उनके सहकर्मियों के मुताबिक, उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था. हमें बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्रेशन था. सटीक चिकित्सीय स्थिति का पता लगाने के लिए हम उनके डॉक्टर से भी बात करेंगे.”

इसे भी पढ़ें: UP: संत कबीर नगर में सुहेलदेव पार्टी की महिला नेता की चाकू मारकर हत्या के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital