देश

उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी किया सुसाइड

Maharashtra News: महाराष्ट में उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर मुंबई के दहिसर इलाके में जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात लोगों ने अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की है. इस हमले में विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई है. अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां लगी थीं. जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई. वहीं फायरिंग करने वाले आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ, जब अभिषेक घोसालकर आरोपी के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अभिषेक घोसालकर हुए हमले के बाद हड़कंप मच गया है. शिवसेना (यूबीटी) के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हैं. वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Haldwani: अवैध मदरसा गिराने पहुंची टीम पर पथराव, थाने को घेरकर वाहनों में लगाई आग, सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

अभिषेक घोसालकर पूर्व नगर सेवक हैं. बताया जा रहा है, ये हमला आपसी विवाद के चलते किया गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है. गोली मारने वाले का नाम मॉरिस भाई बताया जा रहा है. आरोपी ने अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

शिवसेना (UBT) नेता अभिषेक घोसालकर पर हुए हमले पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. आमदार हों या खासदार हों, कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है. क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी NDA सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है. ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे. ”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

7 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

7 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

19 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

35 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago