देश

Haldwani: अवैध मदरसा गिराने पहुंची टीम पर पथराव, थाने को घेरकर वाहनों में लगाई आग, सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Haldwani Violence: उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला रही है. इसी कड़ी में सरकार का बुल्डोजर हलद्वानी में गुरुवार (8 फरवरी) को गरजा. इस दौरान नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मलिक बगीचे में बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल पर बुल्डोजर चलाकर निर्माण को ढहा दिया. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और हिंसा शुरू कर दी.

थाने क घेराव कर गााड़ियों में लगाई आग

अराजतक तत्वों ने पुलिस प्रशासन पर पहले जमकर पथराव किया और बाद में बनभूलपुरा थाने का घेराव कर पथराव करते हुए कई गाड़ियों में आग लगा दी. उपद्रवियों ने एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर को भी आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में एक एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. हालात को बिगड़ते देखकर पुलिस ने हवाई फायरिंग की. कई थानों की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए हैं. सीएम ने कहा है कि अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाए. वहीं डीएम ने हालातों को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी है. सीएम के साथ हाई लेवल मीटिंग में प्रदेश के डीजीपी, मुख्य सचिव और इंटेलिजेंस के अधिकारी मौजूद हैं.

अवैध मदरसे को गिराने पहुंची थी टीम

बता दें कि नगर निगम की टीम पुलिस टीम के साथ मलिक बगीचे में बने अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची थी. जैसे ही जेसीबी से मदरसे को तोड़ने का काम शुरू हुआ, तभी मुस्लिम समुदाय के युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर देखते ही देखते भीड़ इक्ट्ठा हो गई और उसने पथराव शुरू कर दिया. जिसमें नगर निगम के अलावा पुलिसकर्मी और एक एसडीएम भी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- यूपीए शासन काल में हुए 15 घोटालों का जिक्र…मोदी सरकार ने पेश किया श्वेत पत्र, लोकसभा में होगी चर्चा

मामला उग्र होते देखकर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह से अवैध है, इसके पास वाली करीब 3 एकड़ जमीन को निगम ने पहले ही कब्जा कर लिया था. अब अवैध मदरसे वाली जगह को पूरी तरह से सील कर दिया है. अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

11 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

11 hours ago