खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा Under 19 World Cup का फाइनल, दूसरे सेमीफाइनल में कंगारूओं ने पाकिस्तान को हराया

Australia U19 vs Pakistan U19, 2nd Semi-Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 11 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 49.1 ओवर में 9 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

पाकिस्तान ने बनाए 179 रन

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने काफी धीमी शुरुआत की. 9वें ओवर के दूसरी गेंद पर 25 रन के स्कोर पर पाकिस्तान टीम को पहला झटका लगा. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया. पाकिस्तान की ओर से शमील हुसैन (17 रन) बनाकर आउट हुए. इसके अलावा अजान अवैस (52 रन) और अराफात मिन्हास (52 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. इस तरह से पूरी टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट से हराया

पाकिस्तान की ओर से मिले 180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भी धीमी शुरुआत की. 10 ओवर तक कंगारू टीम ने बिना कोई नुकसान के 33 रन बना लिये थे. इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर टीम को सैम कोन्स्टास (14 रन) के रूप में पहला झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर हैरी डिक्सन (50 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. हीं ओलिवर पीक (49 रन) दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. टॉप कैंपबेल (25 रन), राफ मैकमिलन (19*) कप्तान ह्यू वेइबगेन (4 रन), हरजस सिंह (5 रन), टॉम स्ट्राकर (3 रन) और कैलम विडलर नाबाद दो रन का योगदान दिया. अब फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम प्लेइंग इलेवन

हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर.

पाकिस्तान अंडर-19 टीम प्लेइंग इलेवन

शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा.

ये भी पढ़ें- Under 19 World Cup 2024, 2nd Semi Final: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मिला 180 रनों का लक्ष्य, पाकिस्तान 179 रन पर ढेर, टॉम स्ट्राकर ने झटके 6 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रोज करें ताड़ासन, पोस्चर होगा बेहतर; जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Tadasana Benefits: लंबे समय तक बैठकर काम करने से बिगड़े पोस्चर और शरीर में होने…

48 seconds ago

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से मिली राहत, चचेरे भाई की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम को चचेरे भाई…

22 minutes ago

पंजाब रियल एस्टेट घोटाला: ED ने GMADA और IAS विकास गर्ग के दफ्तर पर मारी रेड

पंजाब में जमीन और रियल एस्टेट अनियमितताओं को लेकर ED ने GMADA कार्यालय और आवास…

24 minutes ago

यूपी में पंखिया गैंग क्या है, जिसके लीडर समेत 6 गुर्गे यूपी पुलिस ने इकदिल इलाके में धर दबोचे हैं, 12 जिलों में 86 केस दर्ज थे

PANKHIYA GANG BUSTED IN ETAWAH: उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अंतरजनपदीय पंखिया गैंग…

25 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का NTA को निर्देश, व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों की रिपोर्ट सार्वजनिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधारों से जुड़े हलफनामे को वेबसाइट पर…

29 minutes ago