देश

केरल में भाजपा नेता की हत्या के 15 आरोपियों को मौत की सजा, घर में घुसकर रेता था गला

BJP leader  Ranjit Srinivasan Murder Case: केरल में भाजपा ओबीसी विंग के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या मामले में कोर्ट ने 15 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. ये सभी आरोपी पीएफआई से जुड़े हैं, जिसको केंद्र सरकार ने बैन कर दिया है. बता दें कि रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर 2021 को उनके घर में परिवार के सामने गला रेतकर हत्या कर दी थी. सभी आरोपी पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े हुए थे.

जानकारी के अनुसार इस वारदात में आठ आरोपी शामिल थे. जबकि बाकी आरोपियों को आपराधिक गतिविधियों का दोषी करार दिया था. मोवलीक्कर की जिला अदालत ने दोषियों को यह सजा सुनाई है.

यह भी पढ़ेंः ’11 हजार का इनाम…’ हेमंत सोरेन के गायब होने पर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

कोर्ट ने इस मामले में नईसम, अजमल, अनूप, सलाम, अब्दुल कलाम, सफारुद्दीन, मनशाद, समीर, नजीर, मोहम्मद असलम, जसीब राजा, नवास, जाकिर हुसैन, शेरनस असरफ और शाजी पूवाथुंगल समेत इन सभी दोषियों को हत्या के आरोप दोषी पाया गया.

यह है मामला

बता दें कि रंजीत श्रीनिवासन की भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव थे. 19 दिसंबर 2021 को आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पत्नी और मां के सामने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी थी. ऐसे में सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष ने कोर्ट से दोषियों को अधिकतम सजा देने की अपील की थी. वहीं पीड़ित पक्ष के वकील ने कोर्ट से कहा कि सभी आरोपी प्रशिक्षित थे उन्होंने क्रूरता से रंजीत की उनके परिवार के सामने हत्या कर दी.

यह भी पढ़ेंः अयोध्या जाकर बाल मुढवाऊंगा…कसम नहीं हुई पूरी फिर क्यों पगड़ी उतार रहे हैं सम्राट चौधरी?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago