देश

Agra News: सास ने यूज किया बहू का मेकअप सामान तो पत्नी ने मांग लिया पति से तलाक

Agra News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू को मेकअप का बहुत शौक था, ऐसे में कोई उसके मेकअप के सामान को हाथ लगा दे यह भी उसे मंजूर नहीं था. जब उसकी सास ने मेकअप के सामान का इस्तेमाल किया तो बहू ने पति से तलाक की मांग कर डाली. मामले का खुलासा होने के बाद से हर कोई हैरान है.

जानकारी के अनुसार फिलहाल यह केस आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है. इस मामले में तलाक का कारण बहु के मेकअप सामान का उपयोग करना है. मेकअप सामान के कारण आए दिन विवाद होता था. वहीं इस मामले को सुनने के बाद परामर्श केंद्र की टीम भी हैरान है कि इतनी छोटी सी बात पर कोई महिला कैसे तलाक ले सकती है?

यह भी पढ़ेंः UP News: राम मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए घर बनाएगी योगी सरकार, जमीन को लेकर किया गया ये फैसला

दोनों बहनों की एक ही घर में हुई शादी

हैरानी की बात तो यह है कि महिला परामर्श केंद्र की सलाह भी मानने को तैयार नहीं है. आगरा के मलपुरा क्षेत्र निवासी दो बहनों की शादी फतेहाबाद के दो भाइयों से हुई थी. दोनों भाई मजदूरी करते हैं एक घरों में टाईल्स लगाता हैं तो वहीं दूसरा जूते बनाने का काम करता है. ऐसे में पहले एक बहन सिर्फ इसलिए तलाक लेना चाहती थी क्योंकि उसका पति शराब पीता था. वहीं दूसरी सास के मेकअप सामान यूज करने को लेकर नाराज थी.

शादी हुए नहीं हुआ एक साल

बता दें कि दोनों बहनों की शादी को एक साल का समय भी नहीं बीता है. दोनों बहनों का घर में किसी न किसी बात को झगड़ा होता रहता है. वहीं महिला ने बताया कि वह अपने सास को कई बार मेकअप का सामान यूज करने से मना कर चुकी है लेकिन वह नहीं मानती है.

यह भी पढ़ेंः UP IAS Transfer: यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर सहित गाजियाबाद के बदले गए DM

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

24 minutes ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

36 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

2 hours ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

3 hours ago