देश

पीएम मोदी आज जम्मू AIIMS का उद्घाटन करेंगे, 2013 ललकार रैली में किया था IIM-एम्स बनाने का वादा

PM Narendra Modi Jammu-Kashmir Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. आज पीएम मोदी जम्मू में एम्स का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने ही इस एम्स का 2019 में शिलान्यास किया था. जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे जम्मू एम्स पहुंचेंगे. इसके बाद वे जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्टस का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर को करीब 32 हजार करोड़ की सौगात देंगे. पीएम मोदी एम्स के अलावा जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और काॅमन यूजर फैसिलिटी पेट्रोलियम डिपो शिलान्यास भी करेंगे. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे. जानकारी के जम्मू के सांबा विजयपुर में बना एम्स परिसर 227 एकड़ में फैला है. इसे बनाने में कुल 1660 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

ये हैं जम्मू एम्स की विशेषताएं

एम्स में कुल 720 बिस्तर, 125 सीट का मेडिकल काॅलेज, 60 सीटों के नर्सिंग काॅलेज, 30 बिस्तरों के आयुष ब्लाॅक भी हैं. वहीं फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए रेजिडेंशियल यूजी और पीजी हाॅस्टल, नाश्ता शेल्टर, गेस्ट हाउस, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

इसके साथ ही पीएम मोदी आज बनिहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान और नई इलेक्ट्रिफाइ बारामूला-श्रीनगर-बनिहाल ब्लाॅक के बीच नई रेललाइन समेत कई रेल प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी घाटी की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान से बारामूला के बीच नई रेल सेवा की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘राहुल गांधी का सूनी सड़कों ने किया स्वागत…’ स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार ने अमेठी की जनता की सेवा नहीं की

इस सबके अलावा पीएम मोदी 3 नए आईआईएम जम्मू, बोधगया ओर विशाखापट्टनम का उद्घाटन भी करेंगे. वहीं देवप्रयाग उत्तराखंड के केंद्रीय संस्कृत विवि और त्रिपुरा की राजधानी अगतरतला में 2 कैंपस का उद्घाटन करेंगे.

2013 में किए वादे काे पूरा करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी ने दिसंबर 2013 में ललकार रैली में कहा था कि क्या जम्मू में आईआईटी और आईआईएम नहीं होना चाहिए. क्या देश के अन्य युवाओं की तरह यहां के युवा भी पढ़-लिखकर दुनिया में नाम नहीं कमा सकते? लेकिन न तो जम्मू-कश्मीर और न ही दिल्ली सरकार जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान विकसित करने में विश्वास रखते हैं. ऐसे में आज पीएम जम्मू के सांबा में एम्स और आईआईएम का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसमें दिलचस्प बात यह है कि इस एम्स का शिलान्यास भी पीएम मोदी ने 2019 में किया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago