रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फोटो ट्विटर)
केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे के मौके पर बीजेपी पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इसी कड़ी में राजस्थान के बालेसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. रक्षामंत्री को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी हुई थी. तेज बारिश होने के बाद भी लोग डटे रहे.
राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आने वाले हैं, इसलिए अब सरकार लोगों को प्रलोभन दे रही है, लेकिन ये आपको तय करना है कि आपको सुशासन चाहिए या फिर प्रलोभन. क्या ऐसी सरकार चाहिए जो आपके ईमान और नीयत को खरीदे? आपको ध्यान रखना होगा कि सरकार कितने भी लालच दे, लेकिन अपना जमीर नहीं बेचना है.
राजनाथ सिंह ने कहा, बीजेपी ने जो भी वादा किया था, उसे पूरा कर रही है. पहले कश्मीर से 370 को हटाया गया. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. अब देश में समान नागरिक संहिता की तैयारी की जा रही है, लेकिन कुछ लोग यूसीसी को लेकर गलत प्रचार कर रहे हैं. हिंदू-मुस्लिम का प्रश्न खड़ा करते हैं. हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है. क्या राजनीति समाज को बांटकर करनी चाहिए ? क्या हम देश को साथ लेकर चलने की राजनीति नहीं कर सकते. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम यूसीसी को लेकर जो सरकार करने जा रही है वो संविधान के नीति-निर्माताओं ने नीति निर्देशक तत्वों में लिखा है. सरकार उसी को लागू करने जा रही है.
यह भी पढ़ें- “बॉर्डर के हालात तय करेंगे संबंधों की दिशा और दशा”, पाकिस्तान-चीन को जयशंकर ने दी नसीहत
रक्षामंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में भारत की छवि को पूरी दुनिया में मजबूत किया है. आज पूरे विश्व में भारत की बात को गंभीरता से लिया जा रहा है. कई देशों को पीछे छोड़कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. ये प्रधानमंत्री की नीति और रणनीति की वजह से संभव हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…