Categories: दुनिया

टाइटन पनडुब्बी हादसे में मरने वाले अरबपतियों के शव बरामद, पहचानना हुआ मुश्किल

पनडुब्बी टाइटन हादसे में मरने वाले सभी पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं. जिन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. अमेरिका तटरक्षक बल ने शवों के मिलने की जानकारी दी है. टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गई टाइटन पनडुब्बी में पिछले सप्ताह अचानक विस्फोट हो गया था. इस हादसे में पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की मौत हो गई थी.

समुद्र तल से बरामद हुआ मलबा और शवों के अवशेष

अमेरिकी तटरक्षक बल के अनुसार, टाइटन पनडुब्बी से मलबा बुधवार को वापस लाया गया. सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर में बंदरगाह पर मलबा वापस लाना जांच का अभिन्न हिस्सा है, क्योंकि जांच अधिकारी पनडुब्बी में विस्फोट की सही वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. तटरक्षक बल ने बुधवार रात एक बयान में कहा उसने समुद्र तल से मलबा और सबूत बरामद किए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसमें मानव अवशेष भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- गहलोत सरकार पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- प्रलोभन देकर लोगों को खरीदना चाहती है कांग्रेस

हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी

अमेरिकी तटरक्षक बल के प्रमुख कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने एक बयान में कहा, मैं बेहद दूर व गहराई से इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों को निकालने और संरक्षित करने के लिए समन्वित अंतरराष्ट्रीय तथा अंतर-एजेंसी के सहयोग का आभारी हूं. न्यूबॉयर ने कहा कि साक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण है और इससे इस त्रासदी के उचित कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी. इससे पहले, कनाडाई तटरक्षक 22 फुट की पनडुब्बी के मुड़े हुए टुकड़े बुधवार को समुद्र से बाहर लेकर आए थे.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

12 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

16 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

32 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

48 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

50 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

51 minutes ago