देश

Pahalgam Terror Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, ‘करारा जवाब मिलेगा’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया. रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा और जल्द ही भारत की ओर से एक्शन लिया जाएगा.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘अर्जन सिंह मेमोरियल लेक्चर’ कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी जरूरी कदम उठाएगा और घटना को अंजाम देने वालों तक जल्द ही हमारी पहुंच होगी. इस दौरान उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा.

आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है

रक्षा मंत्री ने कहा, “कल पहलगाम में धर्म को निशाना बनाते हुए, आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है. इस घोर अमानवीय कृत्य ने हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है. सबसे पहले मैं, उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. इस दुखद समय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.”

उन्होंने कहा कि भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसे ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता. ऐसी हरकतों का जवाब, इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से मिलेगा. यहां मैं, भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है. भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है.

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी और उपयुक्त होगा और हम सिर्फ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है हम उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर, हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं.

इतिहास में वीर अर्जन सिंह जैसे बहुत कम लोग

इस दौरान रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार से वायु सेना भारत की सुरक्षा में तत्पर है, उसे देखकर हर भारतवासी निश्चिंत रहता है. हमें इस बात का संतोष रहता है कि आपकी छाया में देश पूरी तरह सुरक्षित है. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका शौर्य इसी प्रकार आसमान की ऊंचाइयां छुए.

उन्होंने वीर अर्जन सिंह के बारे में कहा कि इतिहास में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो इतिहास का हिस्सा भी होते हैं और इतिहास का निर्माण भी करते हैं. अर्जन सिंह उनमें से ही एक थे. 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में उनकी जो भूमिका रही है, उससे हम सब परिचित हैं. यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व का ही उदाहरण था कि महज 1 घंटे के अंदर भारतीय वायु सेना ने दुश्मन के खिलाफ करारा जवाब शुरू कर दिया.


ये भी पढ़़ें: Kashmir Terror Attack: बिहार के आईबी ऑफिसर की पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर आतंकियों ने कर दी हत्या….हैदराबाद में थे तैनात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago