देश

“शिक्षा का हब बन रहा है देहरादून…” भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव में बोलीं शिक्षाविद डॉ. इंदुबाला

Bharat Express Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में आज (13 मार्च 2024) भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है. होटल पैसेफिक, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के तमाम मंत्री, प्रशासनिक अफसरों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हैं. इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. इंदुबाला भी शामिल रहीं और उन्होंने शिक्षा में समानता को लेकर बात कही. इसी के साथ ही जीवन में शिक्षा कितनी जरूरी है, इसको लेकर भी चर्चा की.

शिक्षा में समानता होनी चाहिए

शिक्षाविद् डॉ. इंदुबाला ने कहा,” शिक्षा में समानता होनी चाहिए. जिससे सभी को समान रूप से शिक्षा मिले. डबल इंजन की सरकार में शिक्षा पर फोकस किया जा रहा है.” इसी के सात ही उन्होंने आगे कहा कि, देहरादून शिक्षा का हब बन रहा है और बीजेपी के लिए देश का विकास ही सर्वोपरि है. बता दें कि इस मौके पर उपस्थित आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है. इसके लिए पीपीपी मॉडल पर काम किया जा रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी के साथ सुधार हो रहा है.

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है- आर राजेश कुमार

इस मौके पर उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को लेकर कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तेज गति से प्रदेश का विकास कर रही है. इस मौके पर उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि, पत्रकारिता से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने कहा कि, इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म चुनौतियों से भरा है. पत्रकारिता से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago