देश

Delhi AIIMS के ट्रामा सेंटर में भयंकर आग, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Fire In Delhi AIIMS Trauma Centre: दिल्ली के एम्स अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. ट्रामा सेंटर में एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर में विस्फोट से आग लग गई. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

घटना गुरुवार दोपहर की है. ट्रामा सेंटर में लगे 33,000 वोल्ट के बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई. इससे हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.

दमकल विभाग की तत्परता

दमकल विभाग को दोपहर करीब 3:35 बजे आग की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का काम किया और अस्पताल परिसर में किसी को कोई नुकसान नहीं होने दिया. आग जिस ट्रांसफार्मर में लगी थी, उसके निकट ही दो और 33,000 वोल्ट के ट्रांसफार्मर मौजूद थे। यदि आग उन तक पहुंच जाती, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी.

आग के कारणों की जांच

दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. जांच के बाद ही आग के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या कोविड वैक्सीन से है अचानक हो रही मौतों का संबंध? ICMR और AIIMS की स्टडी में सामने आया ये सच

अस्पताल की सेवाएं सामान्य

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) आग की घटना के बावजूद अस्पताल की सेवाएं सामान्य रहीं. मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई और सभी को सुरक्षित रखा गया. अस्पताल प्रशासन ने दमकल विभाग की टीम की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है. हालांकि, आग की घटना के बाद से मरीजों और परिजनों में डर का महौल है. अस्पताल प्रशासन ने आग के कारणों की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago