खेल

India-Eng Test Series: कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, लंबी पारी खेल जडेजा पवेलियन लौटे

India-Eng Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 419 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे दिन लंच के बाद वह 210 पर नाबाद हैं. उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 22 रन पर खेल रहे हैं.

इस समय 125.2 ओवरों में भारत 496/6 के स्कोर पर खेल रहा है.

इससे पहले भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 310 रन से की. शुभमन गिल ने 114 रन और रवींद्र जडेजा ने 41 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ही बल्लेबाजों ने धैर्य और संयम से इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया. अच्छी गेंद को सम्मान दिया तो कमजोर गेंदों पर रन बनाने का मौका नहीं चूके.

जडेजा शतक से चुके

लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा 89 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. जडेजा ने 137 गेंद की अपनी पारी में एक छक्का और 10 चौके लगाए. जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने ही भारतीय टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है. जडेजा का विकेट जब गिरा तो भारत का स्कोर 414 था.

इस पारी के साथ रवींद्र जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में 2000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 41 टेस्ट में तीन शतक और 13 अर्धशतक की मदद से 2010 रन बनाए हैं और 100 विकेट उनके नाम दर्ज हैं.

रवींद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी को और बड़ा स्कोर देने की जिम्मेदारी कप्तान गिल और वाशिंगटन सुंदर पर आ गई है. गिल तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वह 288 गेंद पर एक छक्का और 18 चौकों की मदद से 168 रन पर नाबाद हैं. सुंदर 11 गेंद का सामना करके 1 रन पर नाबाद हैं. मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की पारी खेली थी.

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स, जोश टंग, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिए.


ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को हर माह देने होंगे इतने लाख रुपये. जानिए कितना है शमी का नेटवर्थ ?


-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

6 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago