Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi NCR Air Pollution

दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है. नए एनालिसिस के मुताबिक, दिल्ली लगातार पूरे दशक में सबसे प्रदूषित शहर रहा है. कमजोर बारिश, स्थानीय प्रदूषण और भौगोलिक कारणों से सर्दियों में स्मॉग और गहरा होता जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण मामले में अब हर महीने सुनवाई करने का फैसला किया है. सीजेआई बी आर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालिक उपाय करना होगा.

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से हलफनामे के जरिए जवाब मांगा है.

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की केंद्रित कार्रवाई से पंजाब में पराली जलाना 2021 में 71,304 से घटकर 2023 में 36663 हो गया है. इसी अवधि के दौरान हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 6987 से घटकर 2303 हो गई.

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर पहुंच गया है. जहरीली हो चुकी दिल्ली-एनसीआर की हवा में लोगों का दम घुटने लगा है.

हवा में जहरीली गैस, धूल या धुआं इंसानों से लेकर जानवरों और पौधों के लिए खतरनाक है. प्रदूषित हवा की वजह से इंसान एवं जानवरों की औसत आयु में कमी देखी जा रही है.