उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु
दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और तेज हवा के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिर गया. कैनोपी का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिरने के बाद दावे किए जा रहे हैं कि इस इमारत का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. जो बारिश में गिर गई. जिसपर उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस इमारत का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था, उसे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि जो गिरी है उसका निर्माण 2008-2009 के बीच हुआ था.
टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं. हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. इंडिगो ने दोपहर बाद दो बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है. उसने यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान चुनने या पूरा रिफंड पाने के लिए लिंक उपलब्ध कराया है. वहीं स्पाइसजेट की उड़ानें सुबह 10.30 बजे से बाद से टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित की गई हैं.
हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है. उन्होंने बताया कि फिलहाल टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. सुरक्षा की दृष्टि से चेक-इन काउंटर बंद कर दिये गये हैं. इंडिगो के अलावा अन्य विमान सेवा कंपनियों की टर्मिनल 1 की उड़ानों को टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है.
हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में बताया कि हादसा सुबह लगभग पांच बजे पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट पर हुआ. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 5 बजे इस हादसे की सूचना दी गई. इस घटना में कैब समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ के अधिकारी और डीएफएस ने बचाव अभियान चलाया. इस दौरान एक ड्राइवर को कैब से बाहर निकाला गया जिस पर आयरन बीम गिर गया था. टर्मिनल-1 से केवल घरेलू उड़ानें ही संचालित होती हैं.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर कहा, “मैं दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरने की घटना की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं. घटनास्थल पर लोग काम कर रहे हैं. साथ ही एयरलाइनों को टर्मिनल 1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.”
उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने आगे कहा, “हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिस इमारत का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है वो दूसरी तरफ और यहां जो इमारत गिरी है वह एक पुरानी इमारत है और 2009 में खोली गई थी.”
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…