आस्था

Budh Uday: बुध ग्रह के उदय के बना ये खास राजयोग, अब पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Budh Uday Bhadra Rajyog: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुध ग्रह 27 जून को मिथुन राशि में उदित हो गए हैं. बुध के उदय के साथ ही मिथुन राशि में भद्र नामक राजयोग का निर्माण हुआ है. चूंकि, बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है और इसी राशि में भद्र राजयोग बना है. ऐसे में यह राजयोग मिथुन समेत 3 राशियों के लिए खास है. बुध के उदय से बने भद्र नामक राजयोग के प्रभाव से तीन राशियों से जुड़े लोगों के जीवन में खास आर्थिक लाभ के साथ-साथ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि भद्र राजयोग से किन राशियों को फायदा हो सकता है.

वृषभ राशि

बुध के मिथुन राशि में उदय होने से बना भद्र नामक राजयोग इस राशि के लिए अत्यंत खास है. इस राजयोग के प्रभाव से वृषभ राशि से जुड़े लोगों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे. आकस्मिक धन लाभ का योग है. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. नया घर या जमीन खरीद सकते हैं. इस दौरान वाणी में मधुरता बनी रहेगी. कार्यस्थल पर अपनी बातों के अधिकारियों को भी प्रभावित करने में कामयाब होंगे.

मिथुन राशि

ज्योतिष की गणना के अनुसार, चूंकि इस राशि के लग्न भाव में बुध का उदय हुआ है इसलिए यह समय इस राशि के लिए बेहद अनुकूल और फायदेमंद रहेगा. भद्र राजयोग के शुभ प्रभाव से अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा. नया वाहन या पॉपर्टी खरीद सकते हैं. सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि के अलावा धन में बढ़ोतरी का भी योग है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. वहीं, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी से आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा. अविवाहित को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के कर्म भाव में बुध का उदय हुआ है. ऐसे में यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है. बिजनेस करने वालों को इस दौरान गजब का मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. वहीं, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति मिल सकती है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़ें: शनि और बुध एक ही दिन करेंगे राशि परिवर्तन, 29 जून से 4 राशियों के जीवन में आएगा ये बड़ा बदलाव

Dipesh Thakur

Recent Posts

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

7 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

29 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

46 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

59 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

1 hour ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago