देश

Janakpuri Delhi: शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रखी कई परियोजनाओं की नींव, बोले- विकास का नया मॉडल बनेगा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2025 — दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के विभिन्न इलाकों—वीरेंद्र नगर, चाणक्य प्लेस और महावीर एन्कलेव—में कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सड़क, सीवर और पानी की आपूर्ति कराई जाएगी

मंत्री ने वीरेंद्र नगर की गली नंबर एक, दो और पांच में सीवर और जल आपूर्ति संबंधी कार्यों की शुरुआत की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की पाइपलाइन और सीवर लाइन को अलग-अलग डाला जाए ताकि भविष्य में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं न हों. जिन इलाकों में अब तक सीवर व्यवस्था नहीं है, वहां मानसून से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को भी कहा गया.

जनता से संवाद, समस्याओं का तुरंत हो समाधान

अपने दौरे के दौरान आशीष सूद ने जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. भारती कॉलेज और बीएफ ब्लॉक के सार्वजनिक शौचालयों की दयनीय स्थिति की शिकायत पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 2025 के अंत तक वीरेंद्र नगर की हर गली में सीवर लाइन डाल दी जाएगी.

चाणक्य प्लेस और महावीर एन्कलेव में काम शुरू

इसके बाद मंत्री चाणक्य प्लेस पहुंचे, जहां 30 फुटा रोड और आजाद जूस वाली गली में नई सड़क और सीवर परियोजनाओं की नींव रखी गई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 120 फीट लंबी सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए, साथ ही गर्मियों में किसी हादसे से बचने के लिए लटकते बिजली के तारों को भी दुरुस्त किया जाए.

महावीर एन्कलेव पार्ट-2 के बी ब्लॉक की गली नंबर 31 में भी नई सीवर और जल आपूर्ति पाइपलाइन के कार्य शुरू किए गए, जिन्हें 30 जून तक पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया.

विकास का नया मॉडल बनेगा जनकपुरी: सूद

मंत्री सूद ने विश्वास जताया कि जनकपुरी विधानसभा को राजधानी में विकास का नया मॉडल बनाया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के विजन को दोहराते हुए कहा कि हर गली को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा.

उन्होंने कहा, “हम केवल वादे नहीं करते, जमीनी स्तर पर काम करते हैं. दिल्ली सरकार एक्शन मोड में है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाया जाएगा.”

यह भी पढ़िए: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के परिधान निर्यात में जबरदस्त उछाल, पिछले वर्ष की तुलना में 6.32 प्रतिशत की वृद्धि

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago