बिजनेस

वित्त वर्ष 2025 के अंत तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 61 लाख यूनिट से पार

देश में 31 मार्च 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा 61,65,964 यूनिट को छू चुका है. वित्त वर्ष 2025 के दौरान ईवी की कुल 20 लाख यूनिट बिकी. हाल ही में जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. जेएमके रिसर्च की ‘एनुअल इंडिया ईवी रिपोर्ट कार्ड : एफवाई 2025’ के अनुसार, रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (ईटूडब्ल्यू) की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रही. इसके बाद यात्री इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों (ईथ्रीडब्ल्यू-पी) का स्थान रहा, जिनकी वित्त वर्ष 2025 में भारत के ईवी बाजार में लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

ईटूडब्ल्यू सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की. रजिस्टर्ड ईटूडब्ल्यू कैटेगरी में ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स और बजाज का नाम टॉप थ्री परफॉर्मर कंपनियों में शामिल रहा, जिनकी इस सेगमेंट में संयुक्त बाजार हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत दर्ज की गई.

ईथ्रीडब्ल्यू सेगमेंट में वित्त वर्ष 2025 में 11 प्रतिशत की हुई वृद्धि

वहीं, ईथ्रीडब्ल्यू सेगमेंट में वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें पैसेंजर और कार्गो व्हीकल दोनों शामिल रहे. पैसेंजर सेगमेंट में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, बजाज ऑटो और वाईसी इलेक्ट्रिक टॉप परफॉर्मर कंपनी रहीं, जिनकी संयुक्त हिस्सेदारी सेगमेंट में कुल 25 प्रतिशत रही. तीनों ही कंपनियों ने कार्गो सेगमेंट में भी संचयी शेयर 19 प्रतिशत दर्ज करवाया है.

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार की बिक्री को लेकर भी वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इलेक्ट्रिक कार को लेकर टाटा मोटर्स प्रमुख प्लेयर रहा, जिसकी कुल बाजार हिस्सेदारी 53 प्रतिशत रही. इसके बाद एमजी मोटर का 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान रहा.

रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 तक ईवी बिक्री के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली टॉप पांच राज्य बने रहे, जिनकी संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत रही. हालांकि, केवल वित्त वर्ष 2025 में बिहार ने दिल्ली की जगह शीर्ष पांच की लिस्ट में प्रवेश किया, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार टॉप पांच राज्य बने.


ये भी पढ़ें: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के परिधान निर्यात में जबरदस्त उछाल, पिछले वर्ष की तुलना में 6.32 प्रतिशत की वृद्धि


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बाल विवाह के खिलाफ बगावत, जब एक 14 साल की लड़की के हक की लड़ाई ने बदल दिए देश के कानून

14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…

24 minutes ago

अडानी रियल्टी ने संभाले अटके प्रोजेक्ट्स, नई पूंजी से फिर शुरू हुआ निर्माण, घर खरीदारों को मिली उम्मीद

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…

37 minutes ago

WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…

40 minutes ago

पीएम मोदी के साथ अपनी कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…

42 minutes ago

वकील के दफ्तर की तलाशी और एडवोकेट क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…

48 minutes ago