देश

गृह मंत्री अमित शाह से मिले मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, मछुआ समुदाय को आरक्षण और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Fisheries Minister Sanjay Nishad: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की. इस बैठक में मछुआ समुदाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और संवैधानिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई.

डॉ. निषाद ने बताया कि बैठक का प्रमुख मुद्दा मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति आरक्षण दिलाने से संबंधित रहा. उन्होंने याद दिलाया कि 2019 में बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन के समय यह तय हुआ था कि मझवार, तुरैहा और अन्य उपजातियों को अनुसूचित जाति अधिनियम 1950 के तहत समुचित अधिकार, छात्रवृत्ति, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान प्रदान किए जाएंगे. लेकिन अन्य लंबित राष्ट्रीय मुद्दों के चलते यह विषय अब तक लंबित रहा है.

डॉ. निषाद ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सकारात्मक दृष्टि से यह मुद्दा जल्द ही सुलझाया जाएगा.

पार्टी कार्यकर्ताओं के समायोजन पर भी रखी गई बात

मंत्री ने प्रदेश सरकार में निषाद पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के समायोजन को लेकर भी वार्ता की. उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोग में कुछ सदस्यों की नियुक्ति तो हुई है, लेकिन कई वरिष्ठ कार्यकर्ता अभी भी समायोजन की प्रतीक्षा में हैं. इस पर गृह मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया और इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई का संकेत दिया.

आगामी चुनावों में निषाद पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी

डॉ. निषाद ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में आगामी सभी स्तर के चुनावों में जहां निषाद पार्टी को सीटें दी जाएंगी, वहां पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेगी. यह निर्णय भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन में निषाद पार्टी की स्वायत्तता को और मजबूत करता है.

दिल्ली-हरियाणा में निषाद पार्टी की भूमिका पर बात

गृह मंत्री को दिल्ली राज्य में मिली बीजेपी और एनडीए की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए डॉ. निषाद ने बताया कि इस जीत में मछुआ समुदाय और निषाद पार्टी का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि हरियाणा और आगामी बिहार चुनावों में भी निषाद पार्टी का सक्रिय सहयोग रहेगा.

राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुलाकात के दौरान अन्य राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई, जिससे यह संकेत मिला कि भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन आने वाले चुनावों में और भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़िए: सियासत से परे, जब सार्वजनिक मंचों पर पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, लोगों के दिलों पर छोड़ी अमिट छाप

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago