देश

Delhi Assembly Election 2025: शाम 5 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान…. मुस्तफाबाद रहा सबसे आगे

 Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक भी जारी है. कई इलाकों में वोटर्स कतारों में वोट डालने के लिए लगे हैं. शाम बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 57.70 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, जिसमें मुस्तफाबाद में 66.68 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक मतदान हुआ. इसके अलावा गोकुलपुर मेें 65.04, बाबरपुर मेें 63.64 और मटिया महल में 61.40 प्रतिशत मतदान हुआ. वोटिंग शाम 6.30 बजे खत्म हो जाएगी. 8 फरवरी को सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

हॉटसीटों का क्या है हाल

इस चुनाव में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, ओखला सहित कई ऐसी सीटें हैं जिन पर सबकि निगाहें टिकी है. कालकाजी से वर्तमान सीएम आतिशी मैदान में हैं तो नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल लड़ रहे है. इसके अलावा ओखला से आप के वर्तमान विधायक अमानतुल्लाह के सामने कांग्रेस की अरीबा खान हैं, जो पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान की बेटी है. मगर यह सीट और चर्चा में तब आ गई जब सांसद ओवैसी की पार्टी ने एक्टिविस्ट शिफा-उर रहमान को मैदान में उतारा, जो वर्तमान में जेल में हैं. इसके अलावा भाजपा से मनीष चौधरी भी ओखला सीट से लड़ रहे हैं.

5 बजे तक मतदान के आंकड़े

पैसे बांटने का आरोप

मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरेआम एक बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं. आरोप है कि यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है. इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि भाजपा के गुंडे राष्ट्रपति भवन के पास स्थित बूथ नंबर 27, एन ब्लॉक में पैसे बांट रहे थे. जब आरोप लगाने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो वे लोग भाग गए.

आप का आरोप है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस इस प्रकार के चुनावी घोटालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. जबकि आम आदमी पार्टी के इन पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया है. उनके त्वरित प्रतिक्रिया दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वे सभी तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेंगे.


ये भी पढ़ें:पवन खेड़ा का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा- “अगर कांग्रेस की मर्जी होती, तो AAP को INDIA गठबंधन में शामिल नहीं करते”


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

7 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago