प्रयागराज महाकुंभ: पीएम मोदी आज संगम नोज पहुंचे, वहां सीएम योगी भी उनके साथ रहे.
PM Modi CM Yogi In Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज आए. यहां महाकुंभ के 24वें दिन उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया. इस दौरान वे भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे. उनके हाथों में रुद्राक्ष की माला थी, और वे मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना करते नजर आए.
प्रयागराज में पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नौका पर सवार होकर संगम का जायजा लिया. दोनों ने गंगा की पवित्र जलधारा को निहारा. उन्होंने सुचारू रूप से चल रहे महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी बातचीत की. इस दौरान PM मोदी को देखने घाट पर हजारों लोग एकत्रित थे.
महाकुंभ में बीते दिनों हुई जानलेवा भगदड़ों के बाद यह पहली बार था, जब देश के दो सबसे लोकप्रिय राजनेताओं ने एक साथ संगम का दौरा किया. सीएम योगी ने कहा था कि जो लोग भगदड़ के लिए जिम्मेदार होंगे, उन्हें सजा जरूर मिलेगी. वहीं, उन्होंने विरोधी पक्ष के नेताओं के आरोपों पर भी करारा जवाब दिया था.
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में सीएम योगी अब तक 4 से ज्यादा बार आ चुके हैं, उनका ध्यान महाकुंभ की उचित व्यवस्थाओं, क्राउड मैनेजमेंट और साधु-संतों की सेवा के साथ विदेशी श्रद्धालुओं को संभालने पर रहा. कई देशों के राजनयिक और राजनेता भी कुंभ आए, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए भाजपा सरकार की सराहना की.
आज देशवासियों की नजरें एक ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर हैं, वहीं, दूसरी ओर लोगों का ध्यान पीएम मोदी के महाकुंभ दौर पर भी रहा. महाकुंभ में स्नान करने के लिए पीएम ने एक स्मार्ट प्रोटोकॉल का पालन किया. उन्होंने हवाई जहाज से प्रयागराज पहुंचने के बाद स्टीमर के जरिए त्रिवेणी संगम तक यात्रा की.
ध्यान देने वाली बात यह भी थी कि पीएम मोदी ने कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. यदि वह मेले में जाते, तो उनके समर्थकों की भीड़ अनियंत्रित हो सकती थी. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों ने एक नाव पर बैठकर गंगा की जलधारा में समय बिताया.
कुंभ में स्नान करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “यहां पुण्य स्नान करने से मैं धन्य हुआ. संगम पर स्नान एक दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया.” उन्होंने वहां सूर्य को भी अर्घ्य दिया और गंगा पूजन किया. उन्होंने गायों का दूध अर्पित किया और जलधारा में साड़ी चढ़ाई.
इस महाकुंभ में न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंच रहे हैं. हाल में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने आए थे. अब तक महाकुंभ में 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं और यूपी सरकार का अनुमान है कि 26 फरवरी को महाकुंभ के समापन तक करीब 45 करोड़ लोग इसमें भाग लेंगे.
महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ था और यह आगामी 26 फरवरी को समाप्त होगा. इस भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालु हर दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं. पीएम मोदी की महाकुंभ यात्रा ने इस आयोजन को और भी भव्य और ऐतिहासिक बना दिया है.
यह भी पढ़िए: PM Modi ने महाकुंभ में लगाई डुबकी…कहा- मैं भक्ति की भावना से भर गया
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…