देश

Delhi Assembly Elections: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, आप की सरकार बनी तो सिसोदिया फिर होंगे डिप्टी सीएम

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को मनीष सिसोदिया के चुनाव क्षेत्र जंगपुरा पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि आप सत्ता में वापस आई तो सिसोदिया एक बार फिर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बनेंगे. खास बात यह रही कि केजरीवाल और सिसोदिया दोनों ने माना कि इस बार आप की सीटें कम हो सकती हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आज पूरी दिल्ली में यह चर्चा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनने जा रही है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ सीटों में “थोड़ा ऊपर-नीचे” हो, लेकिन यह तय है कि आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी.

मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी सीएम

उन्होंने मनीष सिसोदिया को एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान करते हुए कहा, “मनीष सिसोदिया, जो आगामी सरकार में डिप्टी सीएम बनने वाले हैं, आपकी विधानसभा के विधायक होंगे. जब डिप्टी सीएम आपकी विधानसभा से होगा, तो हर अधिकारी आपके फोन पर काम करने के लिए मजबूर होगा. कोई अधिकारी यह हिम्मत नहीं करेगा कि आपके फोन का जवाब न दे.”

उन्होंने इस सीट से विपक्षी उम्मीदवार पर “गुंडागर्दी” और दूसरों की “प्रॉपर्टी पर कब्जा” करने का आरोप लगाया. मनीष सिसोदिया ने कहा, “इस चुनाव में हमारी सरकार बन रही है, यह बात बीजेपी के कार्यकर्ता भी कहते हैं. वे कहते हैं कि सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी पर सीटें कम हो जाएंगी. मैं कहता हूं कि सरकार तो बन रही है. पूरी दिल्ली मिलकर अरविंद केजरीवाल की सरकार बना रही है.”

केजरीवाल का दावा

केजरीवाल ने दावा किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, वहां की हालत बहुत खराब हो गई है. उन्होंने कहा, “पिछली बार दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें दी थीं, और आठ सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं. आप देख सकते हैं कि उन विधानसभाओं का क्या हाल है, जैसे – गांधीनगर, विश्वास नगर, रोहिणी, करावल नगर. सड़कों पर गंदगी फैली है, सीवर का पानी बह रहा है, हर जगह गंदगी ही गंदगी है. इन आठ सीटों पर जो विधायक थे, उन्होंने पांच साल तक सिर्फ मेरे खिलाफ लड़ाई की, कोई काम नहीं किया.”

उन्होंने कहा, “मैंने बार-बार बीजेपी वालों से कहा, राजनीति छोड़ो, जनता के लिए काम करो. मैंने कहा, मोहल्ला क्लिनिक बनवा देता हूं, लेकिन उन्होंने नहीं बनने दिए. मैंने कहा, सीसीटीवी कैमरे लगवा देता हूं, लेकिन नहीं लगने दिए. मैंने कहा, सड़कें बनवा देता हूं, पर वह भी नहीं बनने दीं. मैंने कहा, सफाई करवा देता हूं, लेकिन उन्होंने वह भी नहीं किया. मैंने कहा, पानी की समस्या हल कर देता हूं, लेकिन उन्होंने वह भी नहीं किया.”


इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, कुंभ, मथुरा को लेकर लगाए गंभीर आरोप


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago