केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा कैंपस, नई दिल्ली में विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से मुलाकात और संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “किसान हमारे भगवान हैं और उनकी सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है.” चौहान ने किसानों की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर जोर दिया.
चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने और उन्हें उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत फसलों की खरीद सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसानों को उनके श्रम का उचित मुआवजा मिल सके. उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
चौहान ने आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करने में प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है. प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इन तरीकों का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री ने “फार्म टू कंज्यूमर” मॉडल के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को उपभोक्ताओं के साथ सीधे जोड़ना है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो और किसानों को अधिक लाभ मिल सके.
गणतंत्र दिवस पर किसानों को परेड का हिस्सा बनाकर सरकार ने यह संदेश दिया कि देश के किसान हमारे लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के मूल आधार हैं. चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज किसानों की भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि यह दिवस सचमुच जनता का उत्सव है.
कृषि मंत्री ने कहा कि “किसानों की सेवा ही हमारी पूजा है.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय किसानों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि एक समृद्ध भारत के लिए किसानों की समृद्धि जरूरी है.
कृषि मंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और सरकार की योजनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…