देश

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता परिवार के साथ पहुंचीं हरिद्वार, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) रविवार को हरिद्वार पहुंची. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने हर की पौड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह साध्वी ऋतंभरा के आश्रम पहुंचेंगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हरिद्वार पहुंचने पर आश्रम के संत समाज में उत्साह का माहौल है.

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पहुंचीं हरिद्वार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अपने कार्यकाल के लगभग 100 दिन पूरे होने पर मैं उत्तराखंड में हरिद्वार की इस पावन धरती पर आई हूं और अपने परिवार के साथ पवित्र गंगा में स्नान किया. मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए मैं एक विकसित भारत की कामना करती हूं, जिसमें दिल्ली भी अपनी भूमिका निभाए और देश की समृद्धि का मॉडल बनकर आगे बढ़े. मां गंगा का आशीर्वाद मिले, यमुना को भी हम गंगा जैसी अविरल, स्वच्छ, सुंदर बना सकें.”

दिल्‍ली सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने और आगे की तैयारी के सवाल पर सीएम Rekha Gupta ने कहा कि 100 दिन का कार्यकाल मात्र संदेश है, सरकार एक कदम अपने लक्ष्‍य की ओर बढ़ी है. हम चाहते हैं कि विकसित दिल्‍ली जैसी दिखने के लिए जो काम होने हैं उस दिशा में हम आगे बढ़े और बेहतर काम करें.

सीएम रेRekha Gupta ने एक्स पर किया पोस्ट

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में स्पेशल कैटेगरी यात्रियों के लिए शुरू हुई ‘प्रायोरिटी फ्रिस्किंग’ सुविधा

इससे पहले दिल्‍ली सरकार के 100 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री (Rekha Gupta) ने ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में लिखा था- “सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 दिन! इन 100 दिनों में जो स्नेह, सहयोग और सक्रिय भागीदारी आप सभी ने दी, वही इस जनसेवा की यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति रही. यह हम सभी की साझा प्रतिबद्धता की कहानी है- जहां हर मुद्दे पर रहा संवेदनशील संवाद, हर आवश्यकता पर हुआ त्वरित और ठोस प्रयास, और हर चुनौती को देखा गया नए अवसर के रूप में. यह यात्रा यहीं नहीं रुकती- यह आपके विश्वास, आपकी भागीदारी और हमारे साझा संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी. आइए, मिलकर दिल्ली को विकसित और देश को गौरवशाली बनाएं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

16 minutes ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

29 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

47 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

1 hour ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

1 hour ago