Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो में स्पेशल कैटेगरी यात्रियों के लिए शुरू हुई ‘प्रायोरिटी फ्रिस्किंग’ सुविधा

DMRC ने CISF के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं के लिए Priority Frisking सुविधा शुरू की है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज और सुरक्षित बने.

Delhi Metro

नई दिल्ली: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने Central Industrial Security Force (CISF) के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशनों पर Special Category यात्रियों के लिए Priority Frisking की सुविधा शुरू की है. इस पहल का लाभ दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और घायल यात्री उठा सकेंगे.

इस सुविधा का उद्देश्य इन विशेष श्रेणी के यात्रियों को सुरक्षा जांच के दौरान बिना किसी परेशानी के तेज और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करना है. Priority Frisking के जरिए DMRC यह सुनिश्चित कर रहा है कि मेट्रो सिस्टम और अधिक सुलभ, समावेशी और संवेदनशील बने.

यदि किसी यात्री की पात्रता को लेकर कोई संदेह या विवाद हो, तो सुरक्षा कर्मी प्रासंगिक दस्तावेज मांग सकते हैं ताकि उनकी स्थिति की पुष्टि की जा सके. DMRC और CISF मिलकर इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार समन्वय में हैं और ज़रूरी दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं.

DMRC लंबे समय से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी सेवाओं को सुलभ बनाने में अग्रणी रहा है. मेट्रो स्टेशनों पर आरक्षित सीटें, टैक्टाइल पाथ, व्हीलचेयर, और अन्य सहयोगी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो एक सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करती हैं.

इस नई सुविधा के साथ, DMRC ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह देश में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक उदाहरण पेश कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital