देश

Delhi: 24 घंटे में 4 मर्डर के बाद अरविंद केजरीवाल का लेटर, कानून-व्यवस्था को लेकर LG को दिए 3 सुझाव

दिल्ली में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है. सीएम ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. केजरीवाल ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह और एलजी को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई सुझाव भी चिट्ठी के जरिए दिए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एलजी के साथ कैबिनेट की बैठक का प्रस्ताव भी रखा है.

अरविंद केजरीवाल ने एलजी को लिखा पत्र

अरविंद केजरीवाल की तरफ से लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि सरकार पुलिस अधिकारियों, विधायकों, आम नागरिकों के साथ मिलकर बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए तैयार है. जिसके लिए एलजी के साथ मंत्रिमंडल की एक बैठक प्रस्तावित की गई है. इसके साथ ही कहा है कि रात के समय में दिल्ली में पुलिस की पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए.

यह भी पढ़ें- योगी सरकार करने जा रही यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, जानें, कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था के लिए एलजी-गृह मंत्रालय को बताया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हुईं चार हत्याओं का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल से बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है. लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसलिए कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है. दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है.

दिल्ली में महिला अपराध 30.20 फीसदी

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री और उपराज्यपाल को जिम्मेदार बताया, केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री और एलजी को एनसीआरबी का डेटा देखकर चिंता करनी चाहिए थी, लेकिन आंकड़ों पर कोई गौर नहीं किया गया. सीएम ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश के 19 मेट्रोपोलिटन शहरों में महिलाओं पर होने वाले कुल अपराधों में दिल्ली 30.20 फीसदी के साथ सबसे आगे है. जिसे पूरी तरह से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

16 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

41 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

53 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago