देश

Heatwave in India : यूपी में मौतों के बढ़ते आंकड़ों के बाद अलर्ट हुई योगी सरकार, बुलाई बैठक, सेहत के लिए खतरनाक गर्म हवाओं से इस तरह करें बचाव

Heatwave in India: उत्तर प्रदेश के बलिया से लेकर वाराणसी व पूर्वांचल के अन्य जिलों में लगातार हो रही मौतों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. खबर सामने आ रही है कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूरे देश में लू से बचाव की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर मंथन होगा.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जिला अस्पताल में 15 जून से 18 जून तक कम से कम 68 लोगों की मौत हो चुकी है. इसकी वजह हीट वेव को माना जा रहा है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से इन मौतों की वजह हीट वेव से होने की पुष्टि नहीं की है. इसी तरह वाराणसी से भी लगातार हीट वेव के शिकार लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है. इसी दौरान कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में अधिकतर लोग पहले से गंभीर या उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हीट वेव ने उनकी समस्या को और बढ़ा दिया, जो कि उनकी मौत का कारण बना है. फिलहाल प्रदेश के तमाम जिलों से सामने आ रही, इन खबरों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है तो वहीं स्वास्थ्या विशेषज्ञ लोगों को घर के बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ballia: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 69 लोगों की गई जान, पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों ने तोड़ा दम

सेहत के लिए इस तरह खतरनाक हो रही हैं गर्म हवाएं

बता दें कि तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के साथ उमस और गर्म हवाएं यानी लू के चलने से शरीर में पानी की कमी हो रही है, जो कि सेहत के लिए अत्यंत खतरनाक है. ऐसे में अधिक से अधिक पानी पिएं और कोशिश करें कि घर के बाहर बेहद जरूरी होने पर ही निकलें. इस सम्बंध में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में जब लोगों को पसीना आता है तो वह वाष्पित होता है और पसीने के इंसानी त्वचा से निकलने और उसके वाष्पित होकर हवा में मिलने से थोड़ी ठंडक मिलती है जो कि इंसान को राहत पहुंचाती है, इस प्रक्रिया से इंसानी शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है लेकिन उमस बढ़ने और गर्म हवाएं चलने से ऐसा खतरनाक कॉम्बिनेशन बनता है कि पसीना वाष्पित नहीं हो पाता और शरीर का तापमान सामान्य नहीं रह पाता है. इस स्थिति में हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञ कहते हैं कि, इसके चलते ब्लड प्रेशर लो होने के साथ ही ऑक्सीजन का लेवल भी कम हो सकता है. ऐसे में लोगों को अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है. अधिक से अधिक पानी पिएं और ठंडी जगह पर रहें. धूप से बचने की कोशिश करें व छांव में रहें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago