दुनिया

अमेरिका में Elon Musk से मिलेंगे पीएम मोदी, क्या Tesla की फैक्ट्री भारत में लगाने पर होगी बात? इन 24 प्रभावी लोगों से भी करेंगे मुलाकात

PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं. 21 जून से 23 जून की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नि जिल बाइडन के न सिर्फ विशेष अतिथि होंगे, बल्कि अमेरिका की कई बड़ी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे. इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ आदि शामिल हैं. इन हस्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा ट्विटर (Twitter) और टेस्ला (Tesla) कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से मुलाकात को लेकर है. दअसल, पीएम मोदी के साथ एलन मस्क की मुलाकात ऐसे माहौल में होगी जब टेस्ला के भारत में फैक्ट्री लगाने की चर्चा जोरों पर है.

कई हस्तियों से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान एलन मस्क के अलावा एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फालू (फाल्गुनी शाह), वे पॉल रोमर, निकोलस नसीम तालेब, रे डालियो, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन डैनियल रसेल, एलब्रिज कोल्बी और डॉ पीटर आग्रे, डॉ स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन से भी मुलाकात करेंगे.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) 24 हस्तियों संग मुलाकात काफी अहम है. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि इन मुलाकातों का एजेंडा आखिर क्या रहने वाला है. लेकिन, जिस फिल्ड से जुड़े लोग उनसे मिलेंगे उनको लेकर फिलहाल कयास ही लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, व्हाइट हाउस में दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

जैसा कि एलन मस्क भारत में टेस्ला कार की फैक्ट्री लगाने के संकेत पहले ही दे चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बातचीत के एजेंडे में यह विषय उनके साथ जरूर शामिल हो सकता है. क्योंकि, अपने संकेत में मस्क ने एक ईफ एंड बट वाली बात भी रखी थी. उन्होंने बताया था कि भारत निवेश को लेकर परिस्थितियां अनुकूल नहीं बन पा रही हैं. हो सकता है कि अपनी दिक्कतों को वह प्रधानमंत्री के सामने रखें.

गौरतलब है कि कथित तौर पर भारत ने टेस्ला कंपनी की कारों पर लगने वाले इंपोर्ट टैक्स को कम करने से इनकार कर दिया था. भारत चाहता है कि टेस्ला भारत में ही अपनी फैक्ट्री लगाए और इसका निर्माण करे.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

27 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

59 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago