देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, यमुना स्वच्छता और छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री के अनुसार यह मुलाकात आत्मीय व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को राजधानी के विकास, स्वच्छ यमुना अभियान और आगामी छठ पूजा की तैयारियों से संबंधित विषयों पर जानकारी दी. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजधानी ‘विकसित दिल्ली’ बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को यमुना नदी को निर्मल और प्रदूषण रहित बनाने के लिए दिल्ली सरकार के सतत प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यमुना के कायाकल्प को लेकर पूर्ण प्रतिबद्ध है. इसके तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, ड्रेनों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को शुद्ध करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है और उद्योगों के अपशिष्ट पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही यमुना के तटों पर हरित पट्टी विकसित की जा रही है और नदी में अवैध अपशिष्ट फेंकने पर रोक लगाई जा रही है.

दिल्ली सरकार की बड़ी पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि आगामी वर्षों में यमुना दिल्लीवासियों के लिए स्वच्छ और जीवनदायिनी नदी के रूप में नव-जीवन प्राप्त कर ले. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि राजधानी में इस बार छठ पूजा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है. उन्होंने कहा कि यमुना नदी के दोनों किनारों पर विशेष छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जहां व्रतधारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और मोबाइल शौचालय जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार घाटों की सफाई और जल गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

दिल्ली सरकार तेजी से कर रही विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, और दिल्ली सरकार चाहती है कि यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और स्वच्छता के साथ संपन्न हो. शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री को राजधानी में चल रही जनकल्याणकारी व इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी विकास परियोजनाओं की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार परिवहन, शिक्षा, जल आपूर्ति और शहरी पुनर्विकास के क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है. नए फ्लाईओवर, अंडरपास और कनेक्टिविटी परियोजनाओं से राजधानी में यातायात व्यवस्था में सुधार आ रहा है. इसी प्रकार, नई स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विस्तार से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं.

दिल्ली को बनाएँगे ‘विकसित दिल्ली’- CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली सरकार राजधानी को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है, ताकि राजधानी को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और जनसुविधाओं से परिपूर्ण शहर बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से हुई यह भेंट दिल्ली के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रेरणादायक रही. मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से दिल्ली वाकई देश की आधुनिक राजधानी बनेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी को नए विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने बोलीविया के राष्ट्रपति चुने जाने पर रोड्रिगो पाज परेरा को दी बधाई, भारत-बोलीविया संबंधों को मजबूत बनाने का जताया भरोसा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

4 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

5 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

7 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

16 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

28 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

40 minutes ago