देश

महिला पहलवानों के उत्पीड़न का मामला: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अदालत में दर्ज होने लगे गवाहों के बयान

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित रूप से यौन उत्पीड़न के मामले में गवाहों के बयान दर्ज होना शुरू हो गया. शुक्रवार को अदालत ने जांच से जुड़े एक सिपाही का बयान दर्ज किया. अब अगला बयान 6 अगस्त को दर्ज किया जाएगा.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने अगले सुनवाई के दिन एक पीड़ित महिला पहलवान व एक अन्य गवाह को अपना बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है. इस मामले में डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर भी आरोपी हैं. सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताकर खारिज करते रहे हैं.

अदालत ने बृजभाूषण के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) 506 (धमकाने ) आदि के तहत पांच पहलवानों का उत्पीड़न को लेकर 10 मई को आरोप तय किए थे. उसने अभियोजन पक्ष को मामले में गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा शुरू करने का निर्देश जारी किया था.

इस मामले में 15 जून, 2023 को पुलिस ने सिंह के खिलाफ धारा 354, 354 ए, 354 डी और 506 (1)के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था.

– भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 minutes ago

नवरात्र के बीच जल उठा पहाड़ों का ऐतिहासिक मंदिर! आग की चपेट में आने से मची अफरा-तफरी; देखें VIDEO

Uttarakhand Temple Catches Fire: नवरात्रि के दौरान बागेश्वर के कपकोट स्थित ऐतिहासिक बदियाकोट मां भगवती…

6 minutes ago

Saudi Arabia Flight Alert: एयर इंडिया की 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, इंडिगो समेत 4 एयरलाइंस पर असर

Air India Saudi Arabia Flights Cancelled: सऊदी अरब में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच एयर…

7 minutes ago

‘भारत के प्रदर्शनों के पीछे जॉर्ज सोरोस का हाथ’ राहुल गांधी और अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर का तीखा हमला

Mary Millben On Pm Modi: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में चल रहे प्रदर्शनों…

11 minutes ago

पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद पर घिरी AAP सरकार, अमित शाह ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

पंजाब में नशे के कारोबार, गैंगस्टरवाद और बढ़ते अपराधों को लेकर सियासी घमासान तेज हो…

13 minutes ago

10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? असमंजस हुआ दूर, जानिए तिलक का सही शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि यह पर्व 10 नवंबर को…

19 minutes ago