देश

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नाबालिग लड़की को 9 महीने बाद किया बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को नांगलोई-नजफगढ़ रोड से 9 महीने बाद सकुशल बरामद किया. लड़की 21 मार्च 2024 से लापता थी और इस संबंध में थाना रणहोला, बाहरी जिला, दिल्ली में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था. लड़की 21 मार्च 2024 को अपने घर से लापता हो गई थी. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मामले को प्राथमिकता दी.

जांच और ऑपरेशन

लड़की की उम्र और मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इंस्पेक्टर मनोज दहिया, एसआई नरेंद्र कुमार, महिला एसआई रंजना, हेड कांस्टेबल अजीत और जय किशन की टीम ने एसीपी एचटीयू अरुण चौहान के नेतृत्व में इस पर काम शुरू किया. टीम ने लड़की के परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों से पूछताछ की. मोबाइल नंबरों के सीडीआर का विश्लेषण किया गया और मैनुअल तथा तकनीकी निगरानी का सहारा लिया गया. इन सभी प्रयासों के बाद पीड़िता को विकास नगर बस स्टैंड, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, दिल्ली से बरामद किया गया. हेड कांस्टेबल अजीत (1464/क्राइम) की विशेष मेहनत और सूचना पर यह सफलता मिली.

जांच से जुड़े तथ्य

जांच में पाया गया कि लड़की का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी है और दिल्ली में किराये के मकान में रहता है. लड़की के पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां दिव्यांग हैं. वह आठवीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुकी है. लापता अवधि के दौरान उसने अपने वास्तविक ठिकाने का खुलासा नहीं किया. बरामद लड़की को थाना रणहोला के जांच अधिकारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

1 minute ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

4 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

15 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

35 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

42 minutes ago