बिजनेस

सरकार ने पांच सालों में 1,700 से अधिक Agri-Startups को जारी किए 122.50 करोड़ रुपये

केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार (10 दिसंबर) को राज्यसभा में बताया कि स्टार्टअप और कृषि से जुड़े विकास कार्यक्रमों के तहत बीते पांच सालों में 1,700 से ज्यादा कृषि स्टार्टअप को 122.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

सरकार ने जारी किए 122.50 करोड़ रुपये

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 2019-20 से 2023-24 तक 1,708 कृषि स्टार्टअप को 122.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है.

कृषि-उद्यमिता को बढ़ावा देना उद्देश्य

बता दें कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत 2018-19 में कार्यान्वित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करके नवाचार और कृषि-उद्यमिता को बढ़ावा देना है.

उन्होंने आगे बताया कि यह धनराशि पांच Knowledge Partners (KPs) और 24 RKVY कृषि व्यवसाय इनक्यूबेटरों (आर-एबीआई) के माध्यम से जारी की गई, जो इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करते हैं और स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करते हैं. वर्ष 2023-24 के दौरान 532 स्टार्टअप्स को लगभग 147.25 करोड़ रुपये जारी किए गए.

यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा योजना के तहत बैंकों ने दिया 1,751 करोड़ का Loan, 31 अक्तूबर तक खातों की संख्या पहुंची दो लाख के पार

इस कार्यक्रम के तहत, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में उद्यमियों/स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों, सेवाओं, व्यापार प्लेटफार्मों आदि को लांच करने तथा विस्तार में सहायता के लिए विचार/पूर्व-बीज चरण में 5 लाख रुपये तक तथा बीज चरण में 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

19 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago