Delhi Crime: पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक सामुदायिक केंद्र के पास 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने और उससे 400 रुपये और मोबाइल फोन लूटने के आरोप में एक ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस वारदात की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने दी है. पुलिस के मुताबिक, विजय की गर्दन और सीने पर चार बार चाकू मारा गया. उनका शव सड़क किनारे एक पार्क के पास मिला.
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, “मंगलवार सुबह वेलकम पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. इसके बाद घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया और जांच शुरू की गई. बाद में, पीड़ित की पहचान विजय के रूप में हुई, जो बेरोजगार था और अपनी बहनों पर निर्भर था. ”
पुलिस ने बाद में जनता मजदूर कॉलोनी से ई-रिक्शा चालक शहजाद (20) और उसके सहयोगी ताहिर (36) को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 18 दिसंबर की रात 11.29 बजे के आसपास अलग-अलग स्थानों पर पीड़ित को देखा. हमने सभी वाहनों की जांच की और टीम ने एक ई-रिक्शा पर ध्यान दिया.”
यह भी पढ़ें: INDIA Alliance Meeting: ‘PM फेस के लिए मैंने दिया खड़गे का नाम लेकिन…’ ममता बनर्जी ने विपक्षी बैठक पर दिया बड़ा बयान
पुलिस ने कहा कि जल्द ही उन्होंने संदिग्ध की पहचान शहजाद के रूप में की, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान शहजाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त ताहिर के साथ मिलकर यात्री से उसका मोबाइल फोन और 400 रुपये लूट लिए.
डीसीपी ने कहा, “पीड़ित ने लूटपाट की कोशिश का विरोध किया था, लेकिन इन आरोपियों ने उसे ई-रिक्शा से बाहर धकेलने से पहले उसकी छाती और गर्दन पर चाकू मारा और भाग गए. हमने लूटा हुआ मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े और अपराध में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया है. आगे की जांच जारी है. ”
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…