देश

‘इस सदी के सबसे गैर-गंभीर नेता राहुल गांधी हैं जिनको पता नहीं होता कि वो क्या बोलते हैं..’, मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता पर वार

Giriraj Sing vs Rahul Gandhi : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के 140 से ज्यादा सांसदों को सस्पेंड किए पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अभी राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्हें सदी का सबसे बड़ा गैर गंभीर नेता कह डाला.

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा, “इस सदी के सबसे बड़े गैर गंभीर नेता राहुल गांधी हैं, जिनको पता नहीं होता कि वो क्या बोलते हैं? इसलिए मुझे गैर गंभीर व्यक्ति पर ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है.” गिरिराज सिंह बोले कि राहुल गांधी को मना करना चाहिए था कि ये उपराष्ट्रपति हैं और उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद पर होता है. अब राहुल गांधी को इसकी भी समझ नहीं है तो न जाने कब उन्हें समझ आएगी.”

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मिमिक्री विवाद पर मीडियाकर्मियों से कहा था— “…सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया. मेरा वीडियो मेरे फ़ोन पर है. मीडिया इसे दिखा रहा है. किसी ने कुछ नहीं कहा…हमारे 150 सांसदों को (सदन से) बाहर निकाल दिया गया है, लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है. अडानी पर कोई चर्चा नहीं, राफेल पर कोई चर्चा नहीं, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं. हमारे सांसद निराश होकर बाहर बैठे हैं लेकिन आप उस (मिमिक्री) पर चर्चा कर रहे हैं.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago