देश

पार्किंग को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग सरदार ने शख्स की डंडों से की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसमें करीब एक 60 साल के बुजुर्ग सरदार ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की डंडे से जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरदार किस तरह से दूसरे शख्स से पहले बदतमीजी करता है और उसके बाद उसपर डंडे से हमला बोल देता है. तभी उसके परिवार की अन्य महिलाएं भी आ जाती है और वो भी शख्स को धक्का देकर धकेलने लगती हैं.

23 जून का बताया जा रहा वीडियो

पार्किंग को लेकर हुए विवाद का मामला 23 जून का बताया जा रहा है. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, संत नगर के बी315 और बी263 में रहने वाले दो पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें दलजीत सिंह ने अपने बेटे हरजप सिंह और पत्नी कुदरत सिंह के साथ मिलकर दुष्यंत गोयल और उनकी पत्नी मीना गोयल के साथ मारपीट की थी. दलजीत सिंह ने पहले डंडे से दुष्यंत गोयल की पिटाई कर दी. उसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर गोयल की पत्नी मीना को भी धक्का दिया और उनके साथ मारपीट की.

यह भी पढ़ें- Gujarat Floods: जूनागढ़ में तबाही का मंजर; सड़कें बनी ‘नदियां’, उफनते नाले में बह गए पिता-पुत्र, अभी भी चार लोग लापता

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पीड़ित दुष्यंत गोयल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर दलजीत सिंह और उसके बेटे हरजप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद दोनों को को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं आरोपी महिलाओं की अग्रिम जमानत खारिज करते हुए उन्हें भी जेल भेज दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago