देश

UP News: बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, प्रिंटर लैपटॉप व कई दस्तावेज बरामद

-कुलदीप पंडित

UP News: बागपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लगातार छापामारी और अभियान चलाए जाने के बाद पुलिस ने पश्चिम यूपी के कई जिलों में गलत तरीके से फर्जी सर्टिफिकेट और फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करने वाले उपकरण बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक बागपत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाया और इसी दौरान फर्जी मार्कशीट बनाकर लोगों से पैसा वसूलने वाले गिरोह के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोग पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इस गिरोह को चला रहे थे. पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि चंद रुपयों में ये लोग फर्जी सर्टिफिकेट व मार्कशीट तैयार करके बिना पढ़े-लिखे लोगों को डिग्री धारक बना रहे थे.

ये भी पढ़ें- Sultanpur: ” 5 से 10 लाख पौधे लगाने का दावा करते हैं DFO लेकिन उनमें से एक भी नहीं बचते जिंदा…”, सांसद मेनका गांधी ने वन विभाग की खोली पोल

क्या-क्या हुआ बरामद

बताया जा रहा है कि बागपत पुलिस इस गिरोह की तलाश में काफी दिनों से थी और पूरी योजना के तहत इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने इसकी सूचना दी और फिर पुलिस टीम ने दीपक , परवेज, समीर निवासी बागपत, रमीज़ निवासी मेरठ और राशिद निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया. इनके कब्जे से 2 लैपटॉप,1 प्रिंटर, 8 मुहर, मार्कशीट बनाने वाले पेपर, मार्कशीट पर लगने वाले लोगो, 5 चरित्र प्रमाण पत्र के खाली प्रारूप, बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस अधिक्षक ने बताया कि, फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के जाल को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. तो वहीं गिरफ्तार आरोपितों से भी उनके अन्य सदस्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago