Seema Haider: सचिन मीणा व सीमा हैदर
Seema Haider: अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर आजकल सुर्खियों में है. सीमा को कोई आईएसआई का जासूस बता रहा है तो कोई उसे धोखेबाज पत्नी कह रहा है. सीमा को लेकर यूपी एटीएस भी सतर्क है और उससे पूछताछ भी की है. वहीं, सीमा ने भारत में होने जा रहे विश्व कप और अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर के बारे में अपनी बात कही है.
मालूम हो कि पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने यह दावा किया है कि सीमा भारत इसलिए गई है क्योंकि वहां विश्व कप आयोजित हो रहा है. विश्व कप देखने के बाद सीमा वापस पाकिस्तान अपने पति गुलाम हैदर के पास आ जाएगी. वहीं, सीमा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.
सीमा हैदर ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि वो सिर्फ विश्व कप देखने भारत आई है तो यह बिल्कुल गलत जानकारी है. उन्होंने कहा,”मुझे क्रिकेट पसंद है लेकिन इतना भी नहीं.” सीमा ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने सचिन मीणा से सिर्फ इसलिए प्यार किया कि मुझे सचिन तेंदुलकर पसंद हैं, जो कि गलत है. सीमा ने बताया,”मैं उन लोगों को बताना चाहती हूं कि मेरे फेवरेट सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि विराट कोहली हैं.” इतना ही नहीं सीमा ने यह भी कहा,”विराट कोहली को मैं क्या, पूरा पाकिस्तान पसंद करता है. उनका लुक, स्टाइल और क्रिकेट खेलने का तरीका मुझे काफी पसंद है.” सीमा ने आगे बताया कि वह विश्व कप के लिए नहीं बल्कि अपने सचिन मीणा के लिए भारत आई हैं.
ये भी पढ़ें- यमुना के बाद अब हिंडन नदी में बढ़ा जलस्तर, गाजियाबाद के कई इलाकों में घुसा पानी, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आपको बता दें कि पाकिस्तान की सीमा और भारत के सचिन मीणा ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए एक-दूसरे के नजदीक आए थे. उन दोनों में फिर प्यार हुआ और सचिन मीणा से मिलने सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आई. फिलहाल वह भारत में ही है. सीमा हैदर मामले को पुलिस और एटीएस की टीम कई एंगल से जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…