देश

Milkipur By Election: गन प्वाइंट पर चुनाव जीतने की कोशिश हो तो कार्यकर्ता जो फैसला ले सकते, लें, अखिलेश यादव

Milkipur By Election: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में चुनाव जीतेगी. लेकिन अगर गन प्वाइंट पर चुनाव जीतने की कोशिश की गई तो उनके कार्यकर्ता उस समय जो फैसला ले सकते हैं, वह लें, इस बात को मन में रखें.

लूटने वाले मंत्रियों को ड्यूटी पर लगाया

रविवार (12 जनवरी) को सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ में विवेकानंद की जयंती पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव में गन प्वाइंट पर गड़बड़ी की गई तो मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा, उस समय जो फैसला ले सकते हैं, लें. भाजपा ने अपने विभागों के लूटने वाले मंत्रियों को वहां ड्यूटी पर लगाया है.

सपा मुखिया ने कहा कि इस बात को अपने मन में रखें, इंडिया गठबंधन मजबूत है और मजबूत रहेगा. जिस राज्य में भाजपा के खिलाफ जो क्षेत्रीय दल मजबूत है, उसका साथ दिया जाना चाहिए.

भाजपा वाले पाप धोने के लिए कुंभ जाएंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर कहा कि वह गंगा स्नान के लिए जाते रहे हैं. इसकी फोटो भी मैं शेयर कर सकता हूं. जो भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी फोटो भी शेयर करें. कुछ पुण्य के लिए गंगा स्नान करते हैं, कुछ दान और कुछ पाप धोने जाते हैं. वो (भाजपा) पाप धोने के लिए जाएंगे, और हम पुण्य के लिए. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से युवाओं को सीखना, जानना और प्रेरणा लेना बहुत जरूरी है. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि धर्म से ज्यादा हमें रोटी की जरूरत है.

कन्नौज की घटना पर बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के जो रेलवे स्टेशन बने हुए हैं, वह आज भी वैसे के वैसे ही मजबूत दिखाई दे रहे हैं. कन्नौज की घटना में बड़े पैमाने पर मजदूर दबे, भगवान की कृपा है कि किसी की अभी तक जान नहीं गई है. हमें उम्मीद है कि सरकार कन्नौज हादसे में घायलों का इलाज कराएगी.


ये भी पढ़ें: Delhi Election: कांग्रेस का शिक्षित बेरोजगारों के लिए अप्रेंटिसशिप का वादा, हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago