देश

Delhi Assembly Election: संदीप दीक्षित ने कहा- CAG की रिपोर्ट ने केजरीवाल की असलियत सामने ला दी, जनता के 2,026 करोड़ रुपये का गबन किया

Delhi Assembly Election: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है. रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कैग (Delhi CAG Report) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल पर पैसों के गबन का आरोप लगाया.

संदीप दीक्षित ने कहा,


मेरी मां पर तुमने (केजरीवाल) आज तक जो झूठे आरोप लगाए, उन्हें तुम कभी सिद्ध नहीं कर पाए. लेकिन आज CAG की रिपोर्ट ने तुम्हारी असलियत सबके सामने ला दी. भ्रष्टाचार में लिप्त होकर तुमने सीधे-सीधे दिल्ली की जनता के 2,026 करोड़ रुपये का गबन किया है.

कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव मे नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं भाजपा ने अपनी ओर से परवेश वर्मा को खड़ा किया है.

कैग की रिपोर्ट में क्या

कैग की रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के शराब नीति में खामियां बताई गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शराब नीति में अनियमितताओं की वजह से सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि उस समय आबकारी विभाग का नेतृत्व करने वाले मनीष सिसोदिया और उनके मंत्रियों के समूह ने विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शराब की दुकानों के लाइसेंस जारी करने में नियमों का उल्लंघन हुआ और उल्लंघन करने वालों को जानबूझकर दंडित नहीं किया गया.


ये भी पढ़ें:  “BJP को वोट देने का मतलब है सुसाइड करना”, Arvind Kejriwal बोले- भाजपा वाले एक साल में आपकी झुग्गी तोड़ देंगे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

39 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

59 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago