अरविंद केजरीवाल
Delhi Election Result 2025: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद आपना चुनाव हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को कुल 1200 वोटों से शिकस्त दी है. बीते 10 साल से सत्ता में काबिज आप को करारी हार का सामना करना पड़ा.
आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव में जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट मांगा था. खास बात ये है कि जब केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब कहा था कि यदि जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट देकर जितवाती है, तभी वह मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं, दिल्ली चुनाव के नतीजों में केजरीवाल की हार से उनकी इमानदारी पर सवाल ही खड़ा नहीं किया है, बल्कि दिल्ली की जनता ने उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट देने के बजाय चुनाव में फेल कर दिया है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हार को लेकर ललन सिंह ने कहा- ‘दिल्ली आपकी जागीर नहीं है. दिल्ली के लोग ने बता दिया है कि दिल्ली आपकी जागीर नहीं है. दिल्ली में जो काम करेगा वह शासन करेगा.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- ‘पहले से पता था आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 11 वर्षों तक शासन किया और 11 वर्षों में बात बनाने के अलावा कोई काम नहीं किया. सिर्फ ठगी करना, केंद्र के साथ लगातार दिल्ली के विकास को अवरोध करना और अपना फोटो चमकाने विज्ञापन में पूरी दिल्ली का बजट खर्च करना, यही आम आदमी पार्टी का काम रहा. हम लोग चुनाव प्रचार में घूम रहे थे तो हर मोहल्ले में लोग कह रहे थे काम ही नहीं किया है तो वोट क्यों दें?’.
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की गलियों की हालात बदतर थी. पीने का पानी दिल्ली में नहीं मिल रहा था और यह बात बना रहे थे. बात तो बना ही रहे थे, उसके साथ-साथ माल भी बना रहे थे. दोनों काम कर रहे थे. दिल्ली की जनता ने इस बार अपना निर्णय दे दिया है’. आम आदमी पार्टी ने कोरोना काल में सारे पूर्वांचल के लोगों को बस पर बैठकर बॉर्डर पर छोड़ दिया था. तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के लोगों के लिए वहां कैंप लगवाया. भोजन की व्यवस्था करवाया हर आदमी के खाते में एक 1 हजार भेजा’.
ये भी पढ़ें: Jangpura Election Result: AAP को लगा बहुत बड़ा झटका, सिसोदिया को मिली करारी हार
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…