Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jangpura Election Result: AAP को लगा बहुत बड़ा झटका, सिसोदिया को मिली करारी हार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं और जंगपुरा सीट से चौंकाने वाली खबर आ रही हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है.

Manish Sisodia

Jangpura Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं और जंगपुरा सीट से चौंकाने वाली खबर आ रही हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव के शुरुआती रुझानों से ही सिसोदिया पीछे चल रहे थे और अंततः उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

इस सीट पर सिसोदिया और तरविंदर सिंह मारवाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जंगपुरा सीट से यह परिणाम काफी अप्रत्याशित माना जा रहा है. चुनावी गणना के दौरान उनके समर्थक लगातार बढ़त की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अंत में आए नतीजों ने सबको चौंका दिया. यह चुनाव परिणाम न केवल AAP के लिए बड़ा झटका है, बल्कि दिल्ली की राजनीति में भी नए समीकरण बना सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital