देश

अलगाववादी नेता नईम खान की याचिका पर 10 फरवरी को सुनवाई: दिल्ली हाई कोर्ट

अलगाववादी नेता नईम खान ने जेल अधिकारियों द्वारा जारी किए गए विभिन्न निर्देशों को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. नईम खान ने अपनी याचिका में फोन कॉल और ई-मुलाकात की सुविधा को वापस लेने का जेल अधिकारियों पर आरोप लगाया है. कोर्ट 10 फरवरी को याचिका पर सुनवाई करेगा. जस्टिस सचिन दत्ता याचिका पर सुनवाई करेंगे. खान ने जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा 2 सितंबर 2022, 26 दिसंबर 2022, 22 अप्रैल 2024 और 22 मई 2024 को जारी नोटिस को चुनौती दी है.

खान का कहना है कि विवादित नोटिस मनमाने हैं और दिल्ली कारागार अधिनियम, 2000 की धारा 49 और दिल्ली कारगर नियम 2018 के नियम 629 से 633 के विरुद्ध है. नईम गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम मामले में आतंकी फंडिंग के आरोप में 14 अगस्त 2017 से न्यायिक हिरासत में है. उसपर कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने का आरोप है. उन्हें 24 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया गया था. जेल अधिकारियों के मुताबिक नईम पर युएपीए लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के पोस्टल बैलेट की याचिका खारिज की, मौजूदा नियमों का दिया हवाला

इसलिए दिल्ली जेल नियमावली के नियम 631 के तहत कैदियों की विशेष श्रेणी में आता है और उसे फोन कॉल या ई-मुलाकात सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. वही नईम खान का आरोप है कि तिहाड़ जेल सुप्रिटेंडेंट ने एनआईए द्वारा विवादित परिपत्रों के संदर्भ में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान न करने के बहाने मनमाने ढंग से सुविधाएं वापस ले ली है. खान की माने तो कैदियों के एक खास वर्ग से फोन कॉल और ई-मुलाकात सुविधाओं को रोकना सजा के तौर पर है.

याचिका में कहा गया है कि विवादित परिपत्रों के बहाने खान के फोन कॉल और ई-मुलाकात से संबंधित सुविधाओं को. मनमाने ढंग से वापस लेना संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 के खिलाफ है. खान के खिलाफ युएपीए मामले में आरोप लगाया गया है कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों पर पथराव, स्कूलों को व्यवस्थित रूप से जलाना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाना और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के जरिए अशांति पैदा करने की एक बडी आपराधिक साजिश थी. खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 121, 121 A और 124 A तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 की धारा 13, 16, 17, 18, 20, 39 और 40 के तहत दर्ज किया गया है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago