देश

केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें! CBI की अपील पर दिल्ली HC का बड़ा एक्शन, इन 2 चीजों पर लगी पाबंदी

Delhi Excise Policy Case: सोमवार (9 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली शराब नीति (Excise Policy) मामले को लेकर अहम सुनवाई हुई. केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत कुल 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है और उनसे CBI की याचिका पर जवाब मांगा है.

क्या है पूरा मामला

दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े इस केस में पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया था. इसके बाद CBI ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की. सोमवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब दाखिल करने को कहा.

CBI ने क्या कहा

CBI की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी के सबसे बड़े घोटालों में से एक है. उनके मुताबिक, इस मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और साजिश के सभी पहलुओं को साबित किया गया है.

एसजी तुषार मेहता हाई कोर्ट में आगे कहा कि यह मामला पूरी तरह भ्रष्टाचार से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि इस केस में आरोपियों द्वारा कुल 170 मोबाइल फोन नष्ट किए गए. कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरे देश में लॉकडाउन लागू था और आवागमन पर सख्त पाबंदी थी, उस समय कथित रूप से रिश्वत के लेन-देन के लिए प्राइवेट जेट का भी इस्तेमाल किया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश में अप्रूवर दिनेश अरोड़ा के बयानों को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया, जबकि दिनेश अरोड़ा इस मामले के एक अहम गवाह हैं. उनके अनुसार, दिनेश अरोड़ा ने बैठकों में हुई बातचीत और घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. इसलिए आरोप तय करने के चरण पर उनके बयानों को स्वीकार किया जाना चाहिए.


ये भी पढ़ें: ‘जो खुद को झोंकेगा वही पाएगा…’, जौनपुर से लेकर मुंबई तक के सफर पर क्या बोले रवि किशन ?


हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिया

सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा CBI और उसके जांच अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर फिलहाल रोक लगा दी. साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक इस मामले पर हाईकोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक ट्रायल कोर्ट में इस केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई नहीं होगी. हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों से जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

22 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

30 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

35 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

37 minutes ago